देवघर में 39 बोरा गुटखा के साथ 5 लोग गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वहीं इस मामले में 5 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। देवघर पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा को गुटखा की बड़ी खेप के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा मधुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में उदयपुरा में छापामारी की गई।

वहां से पुलिस की टीम ने 39 बोरा गुटखा के साथ 5 लोगों को गुटका एवं लूट के मामले मे गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रतिबंध के बावजूद गुटखा की इतनी ज्यादा मात्रा में बरामदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related posts

One Thought to “देवघर में 39 बोरा गुटखा के साथ 5 लोग गिरफ्तार”

  1. […] फिर से भारत के साथ खड़े होकर दोषियों को सजा दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता को […]

Leave a Comment